बालोद: "खाता खोलो, महीने के 5 हजार पाओ" का झांसा देकर 6.31 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
Balod, Balod | Jun 17, 2026 बालोद पुलिस ने चार ग्रामीणों के बैंक खाते खोलकर हर महीने 5,000 रुपये देने का झांसा देकर 6.31 लाख रुपये ठगने वाले पुरानिक देवांगन को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फेसबुक रील्स से आइडिया लेकर खाते से संदिग्ध लेनदेन करवाए थे। बैंक ने खातों को सीज किया है।