सिंघवारा: NBW वारंटी पर फरार आरोपी गिरफ्तार, भालपट्टी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई
भालपट्टी थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए गैर-जमानती वारंट (NBW) के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मंगलवार, 30 जून 2026 को माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत NBW वारंट के आलोक में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अंधरी गांव निवासी जीवछ पासवान, पिता कुशे पासवान, थाना भालपट्टी, जिला दरभंगा को गिरफ्तार कर लिया।