बिल्हौर: ककवन में शारदीय नवरात्र का अंतिम दिन, हवन भंडारे और कन्या भोज का आयोजन
ककवन कस्बे में शारदीय नवरात्र की नवमी को विभिन्न मंदिरों में हवन यज्ञ भंडारे और कन्या भोज का आयोजन किया गया। सिद्ध पीठ मंदिर में बुधवार दोपहर 1:00 बजे हवन पूजन के बाद कन्या भोज का आयोजन भी किया गया मंदिर में सुबह से ही हवन यज्ञ के उपरांत भक्तों की भारी भीड़ रही जिसमें हवन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया।