कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने मंथन सभाकक्ष में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशे से मुक्ति और समाज को नशे से दूर करने में भागीदारीकी शपथ दिलाई। मंगलवार दोपहर 2 बजे कलेक्टर श्री अग्रवाल ने सभी उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वयं नशा न करने। और अपने परिवार, मित्रों व समाज के अन्य सदस्यों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का संकल्प दिलाया।