न्याय नहीं मिला तो कुल्हाड़ी लेकर पहुंच गया DM कार्यालय!
लखीमपुर खीरी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक हाथ में कुल्हाड़ी लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गया। कार्यालय परिसर के बाहर कुल्हाड़ी लहराने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
युवक का आरोप है कि पूर्व प्रधान से चल रहे जमीन विवाद में पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही, जिससे परेशान होकर वह यह कदम उठाने पर मजबूर हुआ। मामला थाना सिंघाई क्षेत्र का बताया जा रहा है।
सवाल सिर्फ सुरक्षा का नहीं, व्यवस्था पर भरोसे का भी है—अगर शिकायतों का समय पर समाधान होता, तो क्या कोई युवक इस तरह विरोध करने पहुंचता?
#LakhimpurKheri #UttarPradesh #BreakingNews #balaghattalk