नैनीजोर ब्रह्मपुर मार्ग की स्वीकृति का श्रेय लेने को लेकर सियासी पारा तेज हो गया है। जहां एक तरफ ब्रह्मपुर के राजद कोटे से विधायक शंभूनाथ सिंह यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया था कि इस सड़क की स्वीकृति विधायक की अनुशंसा है, वहीं अब जदयू एमएलसी राधाचरण सेठ के बयान ने सियासी पारा को तेज कर दिया है।