छतरपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 में दो युवक और दो महिलाओं पर गाली-गलौज, एक व्यक्ति को चाटा मारने और महिलाओं से अभद्रता करने के गंभीर आरोप लगे हैं। घटना का वीडियो शनिवार शाम करीब 5 बजे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।