धमतरी: दो मोटरसाइकिलों के बीच जबरदस्त भिड़ंत में एक बच्चे सहित 4 लोग हुए घायल
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात लोहरसी में दो मोटरसाइकिल में आमने सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में जालमपुर वार्ड निवासी अविनाश बघेल व एक बच्चा और खरतुली निवासी खेलु साहू एवं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर एम्बुलेंस मौके पर पहुँची और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल धमतरी लाया गया। जहाँ पर उनका इलाज जारी है।