दुधि: म्योरपुर में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरबिल और रासपहरी गांव में मंगलवार की रात करीब नौ बजे अलग अलग सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया गया।पहली घटना किरबिल गांव में हुई जहां एक बाइक सवार रोहित निवासी किरबिल ने सड़क किनारे चल रहे 37 वर्षीय श्रवण कुमार पुत्र उदय कुमार निवासी किरबिल को धक्का मार दिया।