गुना कैंट थाना के द्वारकाधीश टाउनशिप कॉलोनी में 2 दिसंबर 2025 को हुई चोरी का 18 दिसंबर को पुलिस ने पंजाब बिहार से तीन चोर गिरफ्तार कर खुलासा किया। चोरी के सभी आभूषण बरामद किए है। 20 दिसंबर को CSP प्रियंका मिश्रा ने कहा, गैंग का सरगना पंजाब का जसवीर उर्फ जस्सी फौज में ट्रेनिंग के दौरान भागा, नशे की लत लगी, जेल में बिहार के शातिर चोरों से दोस्ती कर गैंग बनाई।