जमुई: अभयपुर गांव में शराब के नशे में धुत पड़ोसियों ने वार्ड सदस्य के साथ की मारपीट, बाइक की चाबी आंख के ऊपर ललाट में घुसाई
Jamui, Jamui | Jul 19, 2025 अभयपुर गांव में शुक्रवार की देर रात 11:00 बजे पड़ोसियों ने गाली- गलौज करते हुए वार्ड सदस्य राम प्रवेश महतो की जमकर पिटाई कर दी। साथ ही बाइक की चाबी आंख के ऊपर ललाट में घुसा दिया। जिससे वार्ड सदस्य घायल हो गए। घटना की जानकारी के बाद डायल 112 की पुलिस टीम द्वारा घायल वार्ड सदस्य राम प्रवेश महतो को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।