बहराइच: बंजारन टोला इलाके में पैर फिसलने से तालाब में डूबा युवक, हुई मौत
जिले के दरगाह थाना क्षेत्र अंतर्गत बंजारन टोला इलाके में शौच के लिए जाते समय युवक का पैर फिसल गया। जिससे युवक तालाब में डूब गया। आसपास के लोगों के द्वारा उसे तालाब से बाहर निकाल कर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भिजवा दिया। वहीं पुलिस जांच में जुट गई है।