रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बिच्छी गांव में वाराणसी शक्तिनगर हाईवे पर गुरुवार सुबह 10 बजे सीमेंट लदे ट्रैक्टर में एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दिया टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर सड़क किनारे एक गढ़े में जाकर फंस गया और उस पर रखा सीमेंट सड़कों पर बिखर गया दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक को हल्की चोट आई है जबकि ट्रक के सामने का शीशा टूट गया है।