बहराइच: बालासराय में सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
जिले के हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत बालासराय में सड़क हादसे में व्यक्ति घायल हो गया था। जिसका इलाज जारी था। सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं परिजनों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस मामले की जाच में जुटी हुई है।