बीना: बीना थाना परिसर में फूटा वकीलों का गुस्सा, नारेबाजी कर सोपा ज्ञापन, बिना जांच fir दर्ज करने व अभद्रता के लगाए आरोप
Bina, Sagar | Jun 15, 2026 जमीनी मामले को लेकर हुए विवाद में बीना थाना पुलिस के द्वारा अधिवक्ता चंद्रभान सिंह एवं उनके पुत्र पर मामला दर्ज कर लिया गया। जिससे नाराज अधिवक्ता संघ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने सोमवार को थाना परिसर में प्रदर्शन किया। और जमकर नारेबाजी की। वही अधिवक्ताओं ने थाना प्रभारी के नाम सब इंस्पेक्टर को निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।