बदायूं: उझानी कस्बे में आवारा सांडों का आतंक, लोग परेशान
Budaun, Budaun | Apr 8, 2026 बदायूं के उझानी कस्बे में आवारा सांडों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। मुख्य बाजार, गली-मोहल्लों और सड़कों पर घूम रहे सांड लोगों के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। आए दिन सांड लोगों पर हमला कर देते हैं, जिससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। कस्बे के कई इलाकों में सांड आपस में लड़ते हुए भी दिखाई देते हैं, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है।