सतना में बाइक सवार बुजुर्ग को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी।फिर उन्हें सड़क किनारे बनी दुकान की सीढ़ियों तक घसीटले गया। इस दौरान ट्रैक्टर के दोनों टायर उनके ऊपर से गुजरगए। सीढ़ियों से टकराने के बाद ट्रैक्टर रुका। बुजुर्ग पिछले टायरऔर सीढ़ियों के बीच फंस गए। वे हाथ हिलाकर लोगों से मददकी गुहार लगाते रहे। इस दौरान ड्राइवर भाग निकला।