झंगहा थाना क्षेत्र के जमरू निवासिनी उषा देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि तीन दिन पूर्व पुरानी रंजिश को लेकर हमारी लड़की पूजा को हमारे ही गांव के इंद्रजीत, जनार्दन, गोरख गाली गुप्ता देते हुए लात मुक्का घुसा और लाठी डंडा से मारपीट कर घायल कर दिए और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस तहरीर के आधार पर उपरोक्त तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया है ।