लोहरदगा। जिला परिषद लोहरदगा के अध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को समाहरणालय में हुए अप्रत्यक्ष निर्वाचन में कैरो प्रखंड के जिला परिषद सदस्य सुखदेव उरांव निर्विरोध निर्वाचित हुए। एकमात्र नामांकन होने के कारण मतदान नहीं हुआ। इस पर विशनपुर विधायक के पेशरार प्रखंड प्रतिनिधि प्रमोद उरांव ने शनिवार दोपहर 3 बजे उन्हें बधाई देते हुए कहा कि लंबे समय से अध्यक्ष पद खाली