फुलवरिया: बंशी बतरहा के समीप मुख्य मार्ग पर एक लग्जरी कार से 270 लीटर विदेशी शराब बरामद, मुजफ्फरपुर जिले का एक तस्कर गिरफ्तार
श्रीपुर थाना क्षेत्र के बंशी बतरहा के समीप मुख्य मार्ग पर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच के दौरान एक लग्जरी कार से 270.36 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान मौके से मुजफ्फरपुर जिले के एक तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार की दोपहर 12:00 बजे पुलिस के अनुसार गिरफ्तार तस्कर की पहचान अहिया पुर निवासी आनंद कुमार के रूप में हुई है।