पन्ना: पन्ना में मातम: काल बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, अनुकंपा पर आए 26 वर्षीय पुलिस जवान की दर्दनाक मौत, दोस्त गंभीर घायल।
Panna, Panna | Jun 12, 2026 पन्ना में नेशनल हाइवे-39 पर स्मृति वन के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से अजयगढ़ थाने में पदस्थ 26 वर्षीय आरक्षक अभय श्रीवास की मौत हो गई, जबकि उनका दोस्त गंभीर रूप से घायल है। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर सीसीटीवी फुटेज के जरिए फरार वाहन की सरगर्मी से तलाश कर रही है।