बेरमो: बेरमो में अवैध प्रवेश की कोशिश नाकाम, सीसीएल-सीआईएसएफ ने जब्त किया हाइवा*
Bermo, Bokaro | Jun 8, 2026 बेरमो अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत सीसीएल के कारो ओपन माइंस क्षेत्र में अवैध प्रवेश की कोशिश कर रहे एक हाइवा को ग्रामीणों की सतर्कता और सीसीएल-सीआईएसएफ की संयुक्त कार्रवाई से पकड़ा गया।सोमवार समय लगभग साढ़े बारह बजे बताया गया कि रविवार सोमवार मध्य रात्रि को बीआर 21 जीबी 8263 पंजीयन संख्या वाला हाइवा बैदकारो बस्ती की ओर से माइंस क्षेत्र की तरफ आ रहा था।