अगिआंव: एक पल में उजड़ गई खुशियां: खनेट गांव से हंसी-खुशी निकले मुंडन समारोह में जा रहे परिवार पर बस चढ़ी, महिला की हुई मौत
Agiaon, Bhojpur | Apr 14, 2026 अगिआंव प्रखंड अंतर्गत पवना थाना क्षेत्र के खनेट गांव से मुंडन समारोह में शामिल होने जा रहे लोगों के साथ मंगलवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। खुशी के इस सफर में अचानक मातम पसर गया, जब सवारी बस ने पांच महिला समेत छह लोगों को रौंद दिया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। खुशियां वाला घर में मातम पसर गया है।