कुरवाई: कुरवाई के विशनपुर में आपसी रंजिश को लेकर महिला से मारपीट, मामला दर्ज
Kurwai, Vidisha | Nov 14, 2025 कुरवाई के बिशनपुर गांव में आपसी रंजिश के चलते एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। गुरुवार शाम करीब 6 बजे हुई इस घटना के बाद, फरियादी महिला की शिकायत पर कुरवाई पुलिस ने आज आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शुक्रवार शाम 4 बजे इसकी जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाही कर रही है