महाराजगंज: जंगल बड़हरा टोला बक्सा के पास अनियंत्रित कार पोल से टकराई, दो लोग घायल
पनियरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत जंगल बड़हरा टोला बक्सा के पास पनियरा मुजुरी मार्ग पर मंगलवार को 3 बजे बजे एक अनियंत्रित कार विद्युत पोल से टकराई गई। जिसमें बैठे दो लोगों को गंभीर चोट लगी। उन्हें एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा लाया गया । जहां हालत गंभीर दे डाक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।