झाझा: गणेशी मंदिर छठघाट पर श्रद्धालुओं को होगी परेशानी, अस्थायी डायवर्जन के कारण घाट हुआ सकरा
Jhajha, Jamui | Oct 25, 2025 लोक आस्था के महापर्व छठ पर इस बार नगर क्षेत्र के गणेशी मंदिर छठघाट पर श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बरमसिया पुल ध्वस्त होने के बाद उलाय नदी में बनाया गया अस्थायी डायवर्जन घाट को सकरा बना दिया है, जिससे अर्घ्य देने और सूप-डलिया रखने में दिक्कत होगी। नदी के बीच प्रवाह रुकने से पंडाल भी इस बार सुखी रेत पर बनाना पड़ा है। शनिवार की दोपहर 2 बजे