बरेली: बरेली में जेबकटी गैंग का पर्दाफाश, पुलिस ने दबोचे दो शातिर, बरामद हुए तमंचा और चोरी के मोबाइल
बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में जेबकटी करने वाले दो शातिर युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के मोबाइल फोन, नकदी और एक अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। पूछताछ में दोनों ने भीड़भाड़ वाले इलाकों में जेबकटी की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है। पुलिस के अनुसार, बारादरी थाने में तैनात दरोगा अखिलेश उपाध्याय टीम के साथ गश्त