बरेली: बरेली में रफ्तार बनी आफत, देर रात बेकाबू कार पलटी, महिला सवार घायल, हादसे के बाद छोड़ गईं गाड़ी
बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र के सौ फुटा रोड पर शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जब एक बेकाबू कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसा इतना जोरदार था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग दौड़ पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे कार डेलापीर की ओर से पीलीभीत बाईपास की तरफ जा रही थी, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने