मिहींपुरवा: मिहिपुरवा में दो किसानों पर कार्रवाई, पराली जलाने के लिए 2500-2500 रुपए का जुर्माना लगाया गया
मिहिपुरवा ब्लॉक में पराली जलाने के आरोप में दो किसानों पर मंगलवार को कार्रवाई की गई है। विजय कुमार मलिक और नसीम नामक इन किसानों पर जुर्माना भी लगाया गया है। यह कार्रवाई जिलाधिकारी बहराइच अक्षय त्रिपाठी के आदेश पर की गई है। दोनों किसानों पर 2500-2500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। प्रशासन लगातार किसानों से पराली न जलाने की अपील कर रहा है।