बालाघाट: बैहर रेलवे फाटक पर नशे में धुत आरक्षक ने रेलवे गेटकीपर से की मारपीट? गेटकीपर ने कोतवाली में की शिकायत
नगर के बैहर रेलवे फाटक पर गुरुवार शाम ड्यूटी के दौरान रेलवे गेटकीपर और पुलिस आरक्षक के बीच हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। गेटकीपर ने आरोप लगाया है कि ड्यूटी पर तैनात आरक्षक ने शराब के नशे में उसके साथ लकड़ी से मारपीट की, जिससे उसके हाथ में चोट आई। घटना के बाद पीड़ित ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को सूचना देने के साथ ही कोतवाली थाने में लिखित शिकायत देकर संबंधित