बिधूना: बेला कानपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की हुई मौत
बेला-कानपुर रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत बेला, औरैया। थाना बेला क्षेत्र के बेला-कानपुर रोड पर सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।मृतक की पहचान भूरा यादव (50 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय सुरेन्द्र सिंह यादव के रूप में हुई