भिवानी: कांग्रेस नेता व पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने भिवानी में दिया बड़ा बयान, कहा- चुनाव जहां ईडी वहां
हिसार लोकसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद एवं कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह ने सिर्फ सर्वे के आधार पर टिकट बांटने को गलत करार देते हुए कहा कि सर्वे के आधार टिकट बांटना किसी भी मायनों में सही नहीं है। क्योंकि सर्वे मैनीपुलेट हो जाते है। ऐसे में सिर्फ सर्वे के भरोसे ना रहते हुए योग्य उम्मीदवार को टिकट दिए जाने के लिए जरूरी है।