शामली: शामली के ऐरटी कट के निकट कार की टक्कर से हेड कांस्टेबल घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
Shamli, Shamli | Jun 4, 2026 शामली कोतवाली क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र कंडेला पुलिस चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल पवन कुमार अपने साथी पुलिसकर्मी पूरण के साथ बाइक से गश्त कर रहे थे। गुरुवार शाम करीब पांच बजे मिली जानकारी के अनुसार, गश्त के दौरान पुलिसकर्मी ऐरटी कट के निकट संदिग्ध कार सवारों से पूछताछ करने लगे। इसी दौरान तेज गति से आई कार ने हेड कांस्टेबल पवन कुमार को टक्कर मार दी।