सिवनी मालवा: कलेक्टर के निर्देश पर ग्राम खपरिया के एपी टोला में राजस्व विभाग ने मौके पर पहुंचकर खुलवाया बंद मार्ग, एसडीएम रहे मौजूद
कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशन में जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सिवनी मालवा के ग्राम खपरिया के एपी टोला में वर्षों से लंबित रास्ते के विवाद का सफलतापूर्वक निराकरण किया गया। मंगलवार दोपहर लगभग 3 बजे ग्राम खपरिया के सरपंच एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में लंबे समय से चले आ रहे विवाद का विधिवत समाधान सुनिश्चित किया गया और मार्