पेटरवार: बुंडू में बैंक से लौट रही महिला से 50 हजार और जरूरी दस्तावेज लूटे, 5 मिनट में CCTV से पुलिस को मिली क्लू
पेटरवार थाना क्षेत्र के बुंडू पंचायत के बुंडू कोणार बेडा निवासी देवनंदन महतो और उनकी भाभी मंजू देवी बुधवार को बैंक ऑफ इंडिया से 50 हजार रुपये निकालकर घर लौट रहे थे।समय लगभग एक बजे अडारी मोड़ के पास दो युवक बाइक से पहुंचे और कसमार जाने का रास्ता पूछा।