बालोद: नौतपा की आग में तपेगा बालोद: पारा 44 डिग्री पहुंचा, 2 जून तक लू का अलर्ट; 13 जून के आसपास छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री
Balod, Balod | May 25, 2026 बालोद जिले में भीषण गर्मी का दौर लगातार जारी है। रविवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार 25 मई से नौतपा की शुरुआत हो रही है, जो 2 जून तक रहेगा। मौसम विभाग ने नौतपा के दौरान लू चलने और तापमान में और बढ़ोतरी की आशंका जताई है।