स्लीमनाबाद: स्लीमनाबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गुमशुदा दो नाबालिग बालक सकुशल मिले, परिजनों को सौंपे
थाना प्रभारी स्लीमनाबाद सुदेश कुमार के नेतृत्व में थाना स्लीमनाबाद पुलिस टीम ने अप. क्र. 55/2026, धारा 137(2) बी.एन.एस. के अंतर्गत दर्ज मामले में गुमशुदा दो नाबालिग बालकों को सकुशल दस्तयाब किया दस्तयाबी के उपरांत दोनों नाबालिग बालकों को विधिवत उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों ने पुलिस की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही के लिए आभार व्यक्त किया