मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र के नदी हार गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार घायल, इलाज के दौरान किया गया रेफर
बताते चले कि चखुरिया गांव निवासी 40 वर्षीय सप्तमी सोमवार की दोपहर 1:30 बजे बाइक से करमा बाजार से अपने घर वापस जा रहा था। नदी हार गांव के पास अज्ञात वाहन के धक्के से गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सप्तमी को सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने सोनभद्र अस्पताल रेफर किया।