मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र के ददरा गांव में अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे महुआ के पेड़ से टकराया, ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल
बताते चले की सोनभद्र जनपद के करगरा गांव निवासी 32 वर्षीय अवधेश यादव रविवार को ट्रक में लदी गिट्टी मिर्जापुर में खाली करने के बाद वापस सोनभद्र जा रहा था। रविवार की रात लगभग 10:00 बजे ददरा गांव के पास चालक ट्रक से नियंत्रण खो बैठा। हाई टेंशन बिजली के खंभे को तोड़ता हुआ महुआ के पेड़ से टकरा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक में फंसे ड्राइवर को वाराणसी से भेजा।