मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र के बघोड़ा गांव के पास बाइक सवार मां-बेटे को ट्रक ने मारी टक्कर, मां की मौत, बेटा घायल, इलाज जारी
बताते चले कि रविवार की शाम 4:00 बजे मड़िहान थाना क्षेत्र के चौबेपुर सुगा पाख निवासी 24 वर्षीय विशाल अपनी माता 48 वर्षीय अनीता को साथ लेकर हिनौता गांव अपने रिश्तेदार के सगाई में सरीक होने के लिए आया था वापस घर जाते समय बघोड़ा गांव के पेट्रोल पंप के पास ट्रक की चपेट में आने से मां की मौत हो गई बेटा को घायल अवस्था में राजगढ़ अस्पताल भेजा गया जहां इलाज जारी है।