घोसी: सोनवा गांव में पंचायत विकास योजना के लिए ग्राम पंचायत प्लानिंग एवं फैसिलिटेशन की हुई बैठक
सोनवा गांव में पंचायत के मुखिया कंचन कुमारी की अध्यक्षता में पंचायत के विकास योजना के चयन एवं क्रियान्वयन के लिए ग्राम पंचायत प्लानिंग एवं फैसिलिटेशन फोरम का मंथली मीटिंग का आयोजन किया गया। इस दौरान पीरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि कार्यक्रम पदाधिकारी संचारी रोग से हरेराम रॉय के द्वारा उपस्थित विभिन्न लोगों को जानकारी दिया गया।