अंबाह: रुअर के पास पलटा टेंपो, युवक गंभीर घायल, मुरैना रेफर
Ambah, Morena | Jun 19, 2026 रुअर के पास टेंपो पलटा, चालक गंभीर घायल अंबाह-पिनाहट मार्ग पर रुअर गांव के पास शुक्रवार सुबह एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक धर्मेंद्र तोमर (35), निवासी चुस्सलई, गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल सिविल अस्पताल अंबाह पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल मुरैना रेफर कर दिया गया।