राजिम: पाथर मोहदा में अचानक बढ़ा पैरी नदी का जलस्तर, 3 लोग बीच धार से सुरक्षित बचाए गए
पाथर मोहदा भिलाई के पास पैरी नदी के जलस्तर के अचानक बढ़ने से तीन लोग बीच धार में फंस गए। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने दो घंटे के रेस्क्यू के बाद तीनों को सुरक्षित निकाला। प्रशासन ने नदी किनारे नहीं जाने और सावधानी बरतने की अपील की है।