बक्सर पुलिस ने अर्जुन यादव हत्याकांड में फरार चल रहे एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी दिनेश यादव उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के कासिमाबाद तहसील अंतर्गत इमामुद्दीनपुर निवासी रामाश्रय यादव का पुत्र है। एसडीपीओ गौरव पांडेय ने बुधवार को 5:30 बजे अपराह्न में प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि पिछले साल 26 मई को चौसा में हत्या हुई थी।