बागली: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बागली में ₹323.91 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया
Bagli, Dewas | Oct 14, 2025 प्रदेश सरकार गरीबों, महिलाओं, किसानों सहित सर्वहारा वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इनके विकास के लिए सरकार लगातार योजनाएं संचालित कर रही है। यह बात प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार शाम 5 बजे बागली में विभिन्न् कार्यों के लोकार्पण के लिए आयोजित हुए समारोह में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कही।