ग्वालियर गिर्द: दिल्ली से ग्वालियर तक रेलवे एसी कोच लगाना भूला, यात्री रहे परेशान, हंगामे के बाद कोच लगा
हजरत निजामुद्दीन से यशवंतपुर जाने वाली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में मंगलवार को रेलवे की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिसके कारण वातानुकूलित एक ही कोच में 2 डिब्बों के यात्री ग्वालियर तक सफर करने के लिए मजबूर हुए। यात्रियों के हंगामें के बाद ग्वालियर में इस गाड़ी में अतिरिक्त कोच लगाया गया। इस कारण गाड़ी करीब आधा घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही।