ग्वालियर गिर्द: सवर्ण और दलितों में फिर तनाव, एट्रोसिटी एक्ट में मामला दर्ज होने पर सवर्ण समाज के लोगों ने एसपी ऑफिस में किया प्रदर्शन
सवर्ण समाज के लोगों ने लोगों ने मंगलवार को पवाया क्षेत्र के कुछ ग्रामीणों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन किया. उनका कहना है कि गांव के बाल्मीकि समाज के लोग अपने सूअर खेतों में छोड़ देते हैं जिससे उनकी फसल खराब हो जाती है। जबकि पंचायत में साफ हिदायत दी गई थी कि बाल्मीकि अपने सूअरों घरों में ही रखेंगे। उल्टे अब एट्रोसिटी का मुकदमा दर्ज कर लिया गयाहै