कलेर: वट सावित्री व्रत पर कलेर प्रखंड में उमड़ी आस्था, महिलाओं ने बरगद की पूजा कर मांगा अखंड सौभाग्य
Kaler, Arwal | May 16, 2026 कलेर प्रखंड में ज्येष्ठ अमावस्या के अवसर पर शनिवार को सुहागिन महिलाओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ वट सावित्री व्रत किया। सुबह से ही महिलाएं बरगद के पेड़ के पास पहुंचकर रक्षा सूत्र बांधा और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर पति की लंबी उम्र, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखी दांपत्य जीवन की कामना की। इस दौरान महिलाओं ने सावित्री-सत्यवान की कथा भी सुनी।