दुधि: पिपरी पुलिस ने भटके हुए 13 वर्षीय बालक को परिजनों से मिलाया, वह सोनभद्र से रेनूकोट पहुंचा था
पिपरी थाना पुलिस ने रेणुकूट में भटके एक 13 वर्षीय बालक को उसके परिजनों को सकुशल सौंप दिया। 13 वर्षीय धीरज यादव निवासी ग्राम नवडीहा, थाना माची, अपने घर से भटककर रेणुकूट क्षेत्र में पहुंच गया था। पुलिस को सूचना मिलने पर बालक को तत्काल संरक्षण में लिया गया। पुलिस टीम ने उससे संबंधित जानकारी जुटाई और उसके परिजनों का पता लगाकर उनसे संपर्क स्थापित किया।