नानपारा तहसील परिसर में सोमवार को एक मेगा सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य आम जनता को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागीय सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराना था। शिविर का उद्घाटन उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव प्रिया राव, मुख्य विकास अधिकारी बहराइच और उपजिलाधिकारी नानपारा मोनालिसा जौहरी ने दीप प्रज्वलित कर किया।